फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघागाड़ा से नौसढ़ तक बनेगा फोरलेन

Wed, 12 Apr 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फोरलेन की संभवनाओं को लेकर निरीक्षण करते कमिश्नर अनिल कुमार और पीडब्‍ल्यूडी अधिकारियों की टीम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बाघागाड़ा से नौसढ़ तक  की सड़क भी फोरलेन होगी। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन का निर्माण बाघागाड़ा के पास स्थित ओवरब्रिज के पास से होना है। ऐसे में शहर को जोड़ने के लिए बाघागाड़ा से नौसढ़ तक 2.80 किलोमीटर का यह पैच फोरलेन होने से बाकी रह गया था। हाल ही में मुख्यमंत्री से कमिश्नर की मुलाकात के दौरान इस सड़क को लेकर चर्चा हुई थी, जिसके बाद इसके निर्माण की भी तैयारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


मंगलवार को कमिश्नर अनिल कुमार और लोनिवि के मुख्य अभियंता ने इस मार्ग का निरीक्षण किया। इसी तरह राजघाट से हर्वर्ट बंधा, डोमिनगढ़, घुनघुनकोठा होते हुए कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास को जोड़ने वाली एक टू लेन सड़क भी बनेगी। 14.03 किलोमीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी इस सड़क के निर्माण पर 32.85 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग की तरफ से इस प्रस्ताव पर बुधवार को विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान चर्चा होगी और फिर उसे शासन को भेज दिया जाएगा। 

तरकुलानी रेग्युलेटर का भी किया निरीक्षण 
कमिश्नर ने नए तरकुलानी रेग्युलेटर के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अफसरों ने बताया कि बरसात के दिनों में गोर्रा और राप्ती नदी काजलस्तर बढ़ने से सैकड़ाें एकड़ फसल का नुकसान होता है। 38.15 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस रेग्युलेटर के बनने से 2800 हेक्टेयर तथा 32 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। वहां से निकलकर कमिश्नर ने सहजनवां के अनंतपुर में प्रस्तावित आश्रम पद्धति विद्यालय और कचहरी बस स्टेशन के पास समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रस्तावित 100 बेड के महिला छात्रावास का भी स्थल निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सर्किट हाउस की बदलेगी सूरत, मीटिंग हाल व कमरे बढ़ेंगे
जल्द ही सर्किट हाउस की सूरत भी बदल जाएगी। 250 लोगों की क्षमता वाले मीटिंग हाल के साथ ही वहां 22 नए वीआईपी सूट भी बनाए जाएंगे। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने और किसी भी विभाग में 80 से अधिक लोगों की क्षमता वाला मीटिंग हाल न होने से इसकी जरूरत महसूस की गई। वर्तमान में जीडीए सभागार ही एक मात्र ऐसा विकल्प है जहां एक साथ 80 से 100 अधिकारियों के साथ बैठक की जा सके। लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किए गए इस प्रस्ताव में भूतल पर मीटिंग हाल और ऊपर नए सूट का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें