फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस से चार की मौत, 30 भर्ती

Thu, 01 Sep 2016 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मेडिकल
विज्ञापन
 इंसेफेलाइटिस से मरीजों के मरने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 मरीजों को भर्ती किया गया है।  
विज्ञापन


इन दिनों कभी बारिश तो कभी चटख धूप निकल रही है। इससे तापमान बार-बार चढ़-उतर रहा है। इसके चलते लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बीमार होने पर लोग बगैर किसी जांच पड़ताल के झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराते हैं और जब बुखार ठीक नहीं होता है, तब सरकारी अस्पतालों की ओर रुख करते हैं। तब तक काफी देर हो चुकी होती है। डॉक्टरों का कहना है कि बुखार होने पर अच्छे डॉक्टरों से प्राथमिक इलाज कराएं।  
विज्ञापन


मेडिकल कालेज में पिछले 24 घंटे में गोरखपुर के नौ, महराजगंज चार,  देवरिया पांच, संतकबीर नगर चार, सिद्धार्थनगर एक, कुशीनगर पांच, बिहार एक और बलरामपुर के एक मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा आंचल छह वर्ष पुत्री दुर्गविजय पिपराइच गोरखपुर, रितेश छह वर्ष पुत्र गुन्नेलाल कोतवाली देवरिया,  सूरज दो वर्ष पुत्र गिरजेश कप्तानगंज कुशीनगर और प्रीतम चार वर्ष पुत्र रामु निवासी कैम्पियरगंज गोरखपुर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें