फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में नहा रहे चार बच्चे डूबे, दो की मौत 

Sun, 05 Jun 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हादसे से नाराज गांव वालों ने सड़क जाम कर दिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जंगल धूसड़ में ईंट भट्ठे के पास स्थित गड्डे में नहा रहे चार भाई-बहन शनिवार की शाम डूब गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण उन्हें निकालकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों को छुट्टी दे दी गई। घटना से नाराज हुए गांव वालों ईट भट्ठा मालिक पर मुकदमा और मुआवजे की मांग करते हुए जंगल धूसड़ चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची विधायक राजमति और एसडीएम सदर से कार्रवाई का भरोसा मिलने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार जंगल धूसड़ छोटकी रेतवनिया के नौका टोला निवासी रामानंद निषाद प्लंबर है। शनिवार दोपहर तीन बजे कक्षा चार में पढ़ने वाला उनका बेटा सूरज (14), कक्षा तीन में पढ़ने वाला अजीत (12), कक्षा दो में पढ़ने वाली बेटी अरिंका (6) और भांजा विवेक (10) जानवरों को लेकर गांव के बाहर ईंट भट्ठे के पास गए थे। शाम चार बजे चारों भट्ठे के बगल में स्थित गड्ढे में भरे पानी में उतरकर नहाने लगे। इसी बीच ज्यादा गहराई में चले जाने से सभी डूबने लगे। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने सभी को बाहर निकालकर सूचना उनके घर वालों को दी।

गंभीर हाल में परिवार के लोग सभी को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने सूरज और अजीत को मृत घोषित कर दिया और विवेक और अरिंका को छुट्टी दे दी। इससे नाराज गांव वालों ने शाम 5:30 बजे चौराहे पर जाम लगा दिया। पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और ईंट भट्ठा को बंद कराके इसके मालिक अशोक जायसवाल पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे के बाद पहुंचे एसडीएम सदर पंकज वर्मा, पिपराइच की सपा विधायक राजमति निषाद ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को सड़क से हटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें