फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गायब मिले 11 सफाई कर्मचारी

Tue, 31 May 2016 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नगर न‌िगम
विज्ञापन
वार्ड नंबर 70 के कई मोहल्ले का नगर आयुक्त बीएन सिंह ने सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कॉलोनियों में गंदगी मिलने पर वह काफी नाराज हुए। मोहल्ले में सफाई कर्मचारियों की जब ड्यूटी चेक कि तो उसमें 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। 
विज्ञापन


वार्ड नंबर 70 के कई मोहल्लों के लोगों की शिकायत थी उनके वार्ड में साफ सफाई नहीं हो रही है।  शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को नगर आयुक्त बीएन सिंह मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पीएन गुप्ता के साथ निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान कई जगह गंदगी मिलने और नालियों की सफाई न होने पर वह नाराज हो गए।

उन्होंने सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लिस्ट चेक किया तो 11 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। नगर आयुक्त ने तत्काल सुपरवाइजर को तलब किया और गैरहाजिर सफाई कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया। इस बाबत नगर आयुक्त बीएन सिंह ने बताया कि शहर में सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी के समय अगर कोई सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें