फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विदेशी मेहमानों’ का स्वागत की जगह शिकार

Thu, 13 Dec 2018 10:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
विज्ञापन
birds
विज्ञापन

दिसंबर में ठंड बढ़ने के साथ ही साइबेरियन और हिमालय क्षेत्र से आने वाले पक्षियों ने जिले के बांधों, झीलों और तालाबों में डेरा डाल लिया है। इनकी अठखेलियां देखने के लिए दूरदराज से सैलानी भी आ रहे हैं। वहीं, इन पक्षियों का शिकार करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। वे धड़ल्ले से शिकार कर रहे हैं। इस ओर से विभाग आंख बंद किए हुए है।

विज्ञापन


दिसंबर से जनवरी माह में हर साल प्रवासी पक्षी जिले के बांधों, तालाबों व कुंडों में रहने को आते हैं। ठंड बढ़ते ही छोटा राजहंस, सारस, काला सिर का ढोमरा, ढोमरा, अवलख बत्तख, मालंग बगुला, सिलेटी सवन, चामा अंजन, सुर्खाव बतख, ठेकरी, चौवाहा, छोटा लालसर, कुर्च, जलीय बतख, घोंघिल, टिटहरी, सींकपर, गजपांव, जलमुर्गी आदि पक्षियों ने  सुकुवां ढुकुवां, गोविंद सागर बांध, शहजाद बांध, राजघाट बांध सहित विभिन्न तालाबों व कुंडों में डेरा जमा लिया है। इन्हें देख शिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। 

प्रतिदिन सुबह चार से पांच बजे एवं शाम ढलते ही इन पक्षियों का शिकार किया जा रहा है। सबसे ज्यादा जल मुर्गी, ठेकरी व लालसर पर शिकारियों की नजर है। जानकारों का कहना है कि ललितपुर रेंज में गोविंद सागर बांध किनारे बसे गांव बम्होरी, मसौरा, जीरोन, मुहल्ला नई बस्ती, लेड़ियापुरा में शिकारी सक्रिय हैं। 
विज्ञापन


सभी क्षेत्रों के वनाधिकारी अवैध खनन, कटान एवं शिकार को रोकने के लिए गश्त कर रहे हैं। यदि शिकार का मामला प्रकाश में आता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। वनाधिकारियों से प्रतिदिन की सूचना मांगी जा रही है। इसके अलावा वह स्वयं निगरानी कर रहे हैं।  
विज्ञापन

आरएस यादव, एसडीओ वन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें