फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई उड़ान पर कोहरे की मार, गोरखपुर में न हो सकी विमान की लैंडिंग, डायवर्ट

Mon, 23 Dec 2019 11:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
घने कोहरे की वजह से दिल्ली से फ्लाइट गोरखपुर तो पहुंची, लेकिन घने कोहरे की वजह से गोरखपुर में उसकी लैंडिंग नहीं हो सकी। फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। करीब साढ़े 10 बजे दिल्ली से चले यात्री 3.50 बजे वाराणसी पहुंचे। वहां से 156 यात्रियों को करीब सात बजे बस के जरिए गोरखपुर भेजा गया। इस फ्लाइट के गोरखपुर पहुंचने का समय 11:55 बजे था।
विज्ञापन


रविवार को घने कोहरे की वजह से हवाई उड़ान प्रभावित रही। गोरखपुर से कई फ्लाइट की उड़ान नहीं हो सकी, तो कई गोरखपुर पहुंच ही नहीं सकीं। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

रविवार को दोपहर 12 बजे तक मौसम हवाई जहाजों की उड़ानों के लिए माकूल था। इस वजह से इंडिगो की दिल्ली और कोलकाता की फ्लाइट ने तो गंतव्य के लिए उड़ान भर लिया, लेकिन इसके बाद कोहरा घना होता चला गया। इस वजह से 12 बजे के बाद न तो गोरखपुर से कोई जहाज उड़ान भर सका और न ही गोरखपुर पहुंच सका।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली और मुंबई से गोरखपुर आने वाले यात्रियों कोे झेलनी पड़ी। दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को लखनऊ तो मुंबई से आने वाली फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद इस फ्लाइट के सभी यात्रियों को सड़क मार्ग से गंतव्य तक जाना पड़ा।

दरअसल हवाई उड़ान के लिए विजिबिलिटी कम से कम 650 मीटर होना जरूरी है, लेकिन रविवार को दोपहर बाद विजिबिलिटी कम हो जाने की वजह से फ्लाइटों की रफ्तार पूरी तरह से थम गई। वहीं कोलकाता से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट गोरखपुर नहीं आ सकी।

कोहरे की वजह से गोरखपुर की अधिकांश उड़ानें रद करनी पड़ीं। सिर्फ इंडिगो की दिल्ली और कोलकाता की उड़ान ही संभव हुई। दोपहर बाद कोहरा बढ़ने से सभी उड़ाने रद कर दी गईं। यात्रियों को शत प्रतिशत रिफंड कर दिया गया।
-अनिल कुमार द्विवेदी, एयरपोर्ट डायरेक्टर

यात्री बोले : बहुत झेलनी पड़ी परेशानी
सूरत से गोरखपुर आ रहे व्यापारी अजय जैन ने कहा गोरखपुर में विमान की लैंडिंग नहीं होने की वजह से फ्लाइट को डायवर्ट कर वाराणसी भेजा गया। वहां करीब तीन घंटे के बाद बसों से यात्रियों को गोरखपुर भेजा गया। वहीं हिसार में बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहीं सांची गोयल ने कहा कि यात्रा काफी खराब रही। काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रात करीब सात बजे वाराणसी से बसों से गोरखपुर के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें