फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से लागू होगा विंटर शेड्यूल, बदलेगा उड़ानों का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से लागू होगा विंटर शेड्यूल, बदलेगा उड़ानों का समय
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली कुछ फ्लाइटों के समय में रविवार से बदलाव हो जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से तय विंटर शेड्यूल 27 अक्तूबर से लागू हो जाएगा जो अगले साल 28 मार्च तक चलेगा। 29 मार्च 2020 से फिर फ्लाइटों के समय में बदलाव होगा। वहीं सूर्यास्त जल्दी हो जाने और समय सारिणी बदलने की वजह से रविवार से स्पाइस जेट की गोरखपुर से मुंबई की दूसरी फ्लाइट बंद हो जाएगी। कंपनी ने इस फ्लाइट के लिए टिकटों की बिक्री भी बंद कर दी है। वहीं नई समय सारिणी में नई दिल्ली के लिए स्पाइस जेट और एयर इंडिया और बंगलूरू के लिए इंडिगो की फ्लाइट के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाकी फ्लाइट के समय में भी पांच से 20 मिनट तक का ही फेरबदल हुआ है।
27 अक्तूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो जाएगा जिसके बाद उड़ान का समय बदल जाएगा। एयरफोर्स प्रशासन की तरफ से सूर्यास्त के बाद उड़ान पर रोक है। मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की दूसरी फ्लाइट की उड़ान की अनुमति नहीं मिली है जिससे यह सेवा बंद करनी पड़ रही है। - अनिल कुमार द्विवेदी, निदेशक, गोरखपुर एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ानों की नई समय सारिणी
दिल्ली के लिए -
इंडिगो- 11 बजे आगमन, 11:30 बजे प्रस्थान
स्पाइस जेट- 12:55 बजे आगमन, 1:25 बजे प्रस्थान
एयर इंडिया- 3:20 बजे आगमन, 3:45 बजे प्रस्थान
हैदराबाद के लिए -
इंडिगो- 12 बजे आगमन, 4:30 बजे प्रस्थान
बंगलूरू के लिए -
इंडिगो- 1:45 आगमन, 2:15 बजे प्रस्थान
मुंबई के लिए-
स्पाइस जेट- 2:35 बजे आगमन, 3:05 बजे प्रस्थान
कोलकाता के लिए-
इंडिगो- 12:30 बजे प्रस्थान, 4 बजे आगमन
हैदराबाद समेत दिल्ली की सभी उड़ानें लेट, यात्री परेशान
शुक्रवार को हैदराबाद समेत दिल्ली की सभी तीनों उड़ानें करीब डेढ़ घंटे तक विलंब से गोरखपुर पहुंचीं। इससे यात्रियों के साथ ही उन्हेें रिसीव करने पहुंचे परिजन भी परेशान रहे। एप्रेन खाली नहीं होने से लैंडिंग के बाद भी दिल्ली से गोरखपुर पहुंची एक फ्लाइट के यात्रियों को आधे घंटे तक फ्लाइट में ही बैठे रहना पड़ा। एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि करीब हर 30 से 40 मिनट पर एयरपोर्ट से उड़ान है। ऐसे में एक भी विमान के देर होने से दिक्कत हो जाती है। एक ही एप्रेन है और उसमें पहले से विमान खड़ा था जिसकी वजह से लैंडिंग के बाद भी थोड़ी देर तक विमान में ही यात्रियों को बैठे रहना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें