फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सरयू नदी में एक ही परिवार के 5 बच्चों की डूबने से मौत, होली मनाने आए थे घर

Thu, 21 Mar 2019 04:10 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलघाट स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बेईली खुर्द के 5 बच्चे सरयू नदी के किनारे दोपहर करीब दो बजे स्नान करने गए थे, जिनकी डूबने से मौत हो गई । देर रात तक सभी शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि छात्र होली मनाने के लिए घर आए थे।

विज्ञापन


मरने वाले छात्रों की पहचान सत्यम (23), पुत्र कृष्ण मुरारी, सौरभ (22), पुत्र मदन मुरारी और कृष्ण मुरारी और मदन मुरारी का भांजा आदर्श तिवारी (24), नितेश शुक्ला (22), पुत्र धूर्व नारायण और पवन (18), पुत्र दिनेश शुक्ला के रूप में हुई है। इन सभी लोगों का शव घाघरा नदी के बेईली घाट थाना बेलघाट से बरामद हुआ।

सौरभ, सत्यम, आदर्श और नितेश शुक्ला बीएससी के छात्र थे। ये गोरखपुर में पढ़ रहे थे जबकि अमन शुक्ला पुत्र दिनेश शुक्ला इंटर का छात्र था जो गांव पर ही रह कर पढ़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें