फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार लोग एक साथ करेंगे योग

Fri, 02 Jun 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
योग दिवस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विश्व योग दिवस पर 21 जून को गोरखनाथ मंदिर में एक साथ पांच हजार लोग योगासन करेंगे। इस आयोजन में पहले योगी आदित्यनाथ खुद शामिल होते थे। इस बार उनकी गैर मौजूदगी में यह कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।
विज्ञापन


21 जून को योग दिवस पर गोरखनाथ मंदिर में भव्य योग शिविर का आयोजन होता है। इसमें गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ खुद शामिल होते हैं। इस बार योग दिवस पर प्रधानमंत्री लखनऊ में रहेंगे। इसके चलते सीएम भी वहीं होंगे। गोरखनाथ मंदिर में योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 15 जून को होगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। एक सप्ताह तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर का समापन 21 जून को विश्व योग दिवस पर होगा।

मंदिर से जुड़े डॉ. प्रदीप राव के मुताबिक 21 जून को योग सिखाने के लिए सात प्रमुख योगाचार्य मंदिर में होंगे। इसके अलावा एक सप्ताह तक जो 100 से अधिक लोग प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, वे भी योग करने वालों का मार्ग दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि पुरुषों के लिए स्मृति सभागार तथा उसके बाहर योग करने की व्यवस्था होगी। जबकि महिलाओं के लिए हिंदू सेवाश्रम में व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें