फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक संशोधन कानून को लेकर गोरखपुर रेंज में पांच मुकदमे, 19 पुलिसवाले हुए घायल

Tue, 24 Dec 2019 03:48 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
उपद्रव का जायजा लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागरिक संशोधन कानून को लेकर गोरखपुर रेंज के तीन जिलों में विवाद हुए थे। तीनों जिलों में अब तक पांच मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इसमें सर्वाधिक बड़ा विवाद गोरखपुर में सामने आया है। यहां तीन अलग-अलग केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पांचों विवाद में 127 लोग नामजद किए गए हैं तो वहीं 1500 अज्ञात लोगों पर भी एफआईआर दर्ज हुई है। बवाल में अब तक 19 सिपाही भी घायल हुए हैं। जिसमें सर्वाधिक 15 गोरखपुर के बवाल में घायल हुए हैं। बीते शुक्रवार को गोरखपुर में जुमा के नमाज के बाद हुए बवाल और पथराव में पुलिस ने कोतवाली थाने में दो और राजघाट थाने में एक एफआईआर दर्ज किया है। कोतवाली के एफआईआर में बवालियों के नाम शामिल हैं। वहीं धारा 144 के उल्लंघन का भी केस दर्ज किया गया है।

जबकि राजघाट में धारा 144 के उल्लंघन का केस किया गया है। इसके अलावा, कुशीनगर और देवरिया में भी एक-एक एफआईआर दर्ज हुई है। कुशीनगर में विवाद में चार पुलिसवालों के घायल होने का भी मामला दर्ज किया गया है। इन सभी मामलों में अब गिरफ्तारियां तेज हो गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारियों को लेकर लगातार शासन से रिपोर्ट मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें