दमकल कर्मियों ने आग पर काबू किया।
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के सामने यात्रियों से भरी बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। संयोग अच्छा था कि यात्री समय रहते नीचे उतर गए। चालक की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिर दूसरी बस से यात्रियों को प्रयागराज भेजा गया। एक यात्री घबराहट में कूद गया, जिससे उससे पैर में चोट आई थी। वह निजी साधन से घर प्राइवेट अस्पताल चला गया।
रेलवे रोडवेज बस अड्डा से 49 यात्रियों को लेकर बस प्रयागराज के लिए निकली थी। अभी बस गोरखपुर यूनिवर्सिटी के सामने पहुंची थी कि अचानक उसमें से धुआं आने लगा। चालक मार्कंडेय दुबे ने तत्काल बस रोक दी और यात्रियों को नीचे उतारा। चालक की सूचना पर दरोगा वीरेंद्र यादव, सिपाही कैलाश मौके पर पहुंचे और फिर दमकल की दो गाड़ियों आई। उसके बाद आग बुझाई गई। मार्कंडेय ने बताया कि यात्री दूसरी बस से रवाना हुए। कुछ यात्री हादसे के बाद घर लौट गए।