फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर बोले, धान क्रय केंद्र बंद मिले तो होगी एफआईआर, कटेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर बोले, धान क्रय केंद्र बंद मिले तो होगी एफआईआर, कटेगा वेतन
विज्ञापन

गोरखपुर। कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने चेतावनी दी है कि निरीक्षण में मंडल का अगर कोई भी धान क्रय केंद्र बंद मिलता है तो वहां के अफसरों, कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज होगी, उनका उस दिन का वेतन भी काटा जाएगा। कहा कि सभी केंद्रों पर बैनर लगाए जाएं और किसानों के धान की सही तौल हो। समय से उन्हें भुगतान करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त होगी।
कमिश्नर बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में मंडल में चल रहे धान खरीद के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। मंडल में 21 क्रय केंद्र पर अभी तक खरीद नहीं हुई है। इस सूचना पर उन्होंने आरएफ सी और आरसीएस को संयुक्त तौर पर जांच रिपोर्ट सोमवार तक देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि अभी तक मंडल में 67518 किसान पंजीकृत हुए हैं। 484 केंद्रों के सापेक्ष 463 केंद्रों पर 165491.78 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। कमिश्नर ने कम क्रय करने पर यूपीपीसीएफ को खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया है। बैठक में गोरखपुर के अलावा देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के एडीएम, आरएफसी सहित विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें