इन लोगों का आरोप है कि इस योजना के तहत किसानों को मिलने वाली धनराशि अभी भी कई किसानों को नहीं मिली है। कई किसान ऐसे हैं जिनको सही जानकारी नहीं होने के कारण बैंक खाता व आधार नंबर गलत हो गया है। जिससे वह इस योजना से वंचित हो गए हैं। इसे सुधार करने व नए फॉर्म को भरने के लिए कृषि कार्यालय में फॉर्म को जमा किया जाना है।
यहां कुछ किसानों द्वारा रकम देने पर तत्काल काम हो जा रहा है। जो नहीं दे रहा है उसका फॉर्म जमा करके जला दिया जा रहा है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अभय कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।