फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में संदिग्ध हालत में किसान की मौत, दो दिन पहले खेत पर गया था मृतक

Mon, 28 Oct 2019 06:34 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती जिले के दुबोलिया थाना इलाके के चिलबिला गांव निवासी रामफेर यादव (70) का शव खेत में मिला है। परिजनों के अनुसार रामफेर अपनी फसलों को छुट्टा जानवरों से बचाने के लिए खेतों पर जाया करते थे। 
विज्ञापन


शनिवार की शाम करीब पांच बजे घर से निकले थे, जब देर रात तक वापस नहीं आए तो परिजनों ने छानबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला, रविवार को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दुबौलिया थाने में भी दर्ज कराई गई।

सोमवार की सुबह एक बार फिर परिजनों ने तलाश शुरू की जब खेतों पर गए तो धान की फसल के बीच वह जमीन पर पड़े मिले, इनके शरीर पर चोट के निशान तो नहीं है, लेकिन हाथ में डंडा मिला। मौके पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें