फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन फर्जी शिक्षक बर्खास्त, दस और पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन फर्जी शिक्षक बर्खास्त, दस और रडार पर
विज्ञापन

0 दूसरे के प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी करने वाले आत्मप्रकाश, रेखा और प्राची मिश्रा पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कूटरचित दस्तावेज के सहारे परिषदीय विद्यालयों में अरसे सेे नौकरी करने वाले तीन शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया। बेसिक शिक्षा विभाग ने जांच के बाद आरोपों को पुष्टि करते हुए इनके खिलाफ बर्खास्तगी का आदेश बुधवार को जारी कर दिया। इसके साथ ही अब तक फर्जी नियुक्ति के आरोपी शिक्षकों पर कार्रवाई का आंकड़ा 40 पहुंच गया है। बताया जाता है कि 10 और शिक्षकों की जांच आखिरी चरण में हैं। इनकी बर्खास्तगी का आदेश अगले महीने तक जारी होने की उम्मीद है।
बांसगांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टेकवार में तैनात आत्मप्रकाश, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़हलगंज में तैनात रेखा और खजनी के प्राथमिक विद्यालय अतरौरा में तैनात प्राची मिश्रा के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग को फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी करने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान आत्मप्रकाश और प्राची के टीईटी प्रमाणपत्र फर्जी मिले। वहीं रेखा के प्रमाणपत्रों में भी गड़बड़ी मिली। विभाग ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया, मगर किसी ने भी सत्यापन कराने की जरूरत नहीं समझी। कई दफा नोटिस जारी करने के बाद भी जब आरोपी हाजिर नहीं हुए तो विभाग ने इनके खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

दस शिक्षकों को चार नवंबर का आखिरी मौका
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आरोपी दस शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए चार नवंबर तक का आखिरी मौका दिया गया है। इन्हें दो बार नोटिस जारी किए जाने के बाद भी ये शिक्षक सत्यापन के लिए विभाग नहीं पहुंचे हैं। अगर उस दिन भी ये अपना पक्ष नहीं रखेंगे तो विभाग इन्हें फर्जी मानते हुए इनपर बर्खास्तगी की कार्रवाई करेगा।
50 मामलों की जांच कर रहा विभाग
विभागीय सूत्रों की मानें तो एसटीएफ की छापेमारी के बाद से ही विभाग को प्रत्येक सप्ताह चार से पांच शिकायतें मिल रही है। अब तक विभाग की ओर से 50 से अधिक मामलों की जांच की जा रही है। वहीं करीब 115 शिक्षकों की सूची पूर्व में ही एसटीएफ को सौंपी जा चुकी है।
विज्ञापन

:::: कोट
फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी करने वाले तीन शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं दस शिक्षक विभाग के रडार पर हैं। अगले महीने तक सभी को बर्खास्त कर दिया जाएगा।
बीएन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें