फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और बच्चों को हिरासत में लिया, सरगना का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसगांव इलाके में नकली नोट प्रकरण: दो और बच्चों को हिरासत में लिया, सरगना का पता नहीं
विज्ञापन

गोरखपुर। बांसगांव इलाके में नकली नोट चलाने के आरोप में दो और बच्चों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाल सुधार गृह भेजे गए दो बच्चों ने ही इनका नाम बताया था कि यह भी उनके साथ नोट बदलने का काम किया करते थे लेकिन पुलिस अभी सरगना तक नहीं पहुंच सकी है। जांच में सामने आया था कि सरगना आजमगढ़ का रहने वाला है मगर उसका लोकेशन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

बांसगांव इलाके के कौड़ीराम कस्बे में रविवार की शाम पारस गुप्ता की दुकान पर 200 रुपए का नकली नोट चलाते दो बच्चे पकड़े गए थे। पकड़े गए दोनो बच्चों के पास से करीब एक हजार रुपये के नकली नोट भी मिले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चों को पकड़कर थाने ले आई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया था। वहीं पुलिस ने बुधवार को दो और बच्चों को हिरासत में ले लिया है। एक बाइक और तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर पुलिस ने सरगना का नाम तो हासिल कर लिया लेकिन अभी तक उसे पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन

...
पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है। तीन टीमें लगाई गई है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। बड़े गिरोह के होने की आशंका है।
डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें