फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी लाइसेंस प्रकरण : रवि पर रासुका के लिए शासन से भी मिली रजामंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी लाइसेंस प्रकरण : रवि पर रासुका के लिए शासन से भी मिली रजामंदी
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्जी शस्त्र लाइसेंस के सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपियों में से एक रवि पांडेय पर रासुका तामील करने के लिए शासन की एडवाइजरी बोर्ड ने भी मंजूरी दे दी है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने इसकी पुष्टि की। वहीं कलेक्ट्रेट में एक नया मालखाना बनाने की भी तैयारी चल रही है। इस मालखाना का उपयोग मूल रूप से चुनाव आदि के समय लाइसेंसी शस्त्र रखने के लिए होगा।
पुलिस की रिपोर्ट पर करीब 10 दिन पहले डीएम ने रवि पांडेय पर रासुका लगाने की स्वीकृति दे दी थी। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक अभी कुछ और लोगों पर रासुका लग सकता है। डीएम का कहना इस मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस के मामले में करीब ढाई महीने तक जहां मजिस्ट्रेटी जांच चली वहीं पुलिस ने भी अलग से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजिस्ट्रेटी जांच में करीब 300 लाइसेंस पूरी तरह फर्जी पाए गए हैं जबकि दो हजार ऐसे लाइसेंस चिह्ति किए गए है जिनके फर्जी होने को लेकर प्रशासन को संदेह है। ऐसे सभी लाइसेंसधारियों को डीएम कोर्ट से नोटिस भेजकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जवाब या साक्ष्य संतोषजनक नहीं मिले तो इनके भी लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। जिले में करीब 22000 लोगों को शस्त्र लाइसेंस जारी हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें