फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्वेंट की तर्ज पर विकसित होगा सरकारी विद्यालय

Wed, 31 May 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
स्कूल में छात्राओं से बात करते आईजी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आईजी मोहित अग्रवाल मंगलवार को गोद लिए पिपरौली ब्लॉक के जीतपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने बच्चों के बीच जाकर कमियों को जाना। आईजी के पहुंचने पर कुछ व्यापारी और अन्य सामाजिक संगठन के लोग भी पहुंच गए। जमीन पर बच्चों को बैठा देखकर आईजी ने पहल की तो व्यापारी मदद को आगे आ गए। क्रेेजी ब्रेड के मालिक नवीन अग्रवाल ने बच्चों के बेंच बनवाने और स्कूल की मरम्मत का जिम्मा लिया। वहीं कई पढ़ी लिखीं महिलाओं ने स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन


आईजी मोहित अग्रवाल स्कूल में पहुंचने पर भ्रमण किया तो वहां पर छोटी-छोटी कमियां सामने आईं। वहीं स्कूल में बच्चों के पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। प्रधान अंगद निषाद ने तत्काल वहां पर इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने का काम शुरू करा दिया। कुछ और व्यापारी भी आईजी की पहल पर आगे आए हैं। गोद लिए विद्यालय में हर शुक्रवार को आईजी पढ़ाने आते हैं। इस दौरान आईजी ने अभिभावकों और ग्रामीणों के साथ बैठक भी की और बच्चों को स्कूल भेजने और कमियाें की सीधे जानकारी देने की बात कही।

अभिभावक दें ध्यान तभी आगे बढ़ेगा बच्चा
स्कूल के साथ ही अभिभावकों का भी बच्चों की पढ़ाई में बड़ा योगदान होता है। वह बहुत ज्यादा नहीं कर सकते हैं तो कम से कम बच्चों को समय से पढ़ने बैठाए और उनके होमवर्क को चेक करें। आईजी ने अभिभावकों को अगली बार फिर आने पर बैठक करने को कहा है।
विज्ञापन


स्कूल में ऐसी कमियां हैं, जिन्हें आपसी सहयोग से दूर किया जा सकता है। व्यापारी, सामाजिक संगठन के लोग इसके लिए आगे भी आए हैं। बच्चों को पढ़ाने के साथ ही व्यवस्था सुधारी जाएगी।
विज्ञापन

- मोहित अग्रवाल, आईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें