फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताब व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
किताब व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगी
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर के बक्शीपुर के किताब व्यापारी मनोज कुमार टिबड़ेवाल से पांच लाख की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। इनके अलावा कुछ अन्य व्यापारियों से भी रुपये मांगे गए हैं। मनोज ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है जांच सीओ कोतवाली को सौंपी गई है। बदमाशों ने रकम एकमुश्त नहीं होने पर 50 हजार रुपये महीने की किस्त में रकम देने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

मनोज कुमार टिबड़ेवाल के मुताबिक उनके साथ ही कई अन्य व्यापारियों को रंगदारी के लिए फोन आ चुका है। धमकी देने वाले ने पांच लाख रुपये ना देने पर बच्चों के अपहरण करने की धमकी भी दी है। बदमाश विभिन्न विभागों में झूठी शिकायत करके मानसिक दबाव भी बना रहे हैं। कुछ लोगों का नाम लेते हुए उनसे मिलने पर मामला खत्म होने की बात कही जाती है। व्यापारी ने अन्य व्यापारियों के साथ एसएसपी से मिलकर शिकायत की है। हालांकि मनोज के अलावा कोई और सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें