फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाक चौबंद व्यवस्था में शुरू हुईं मदरसों की परीक्षाएं

Wed, 26 Apr 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की परीक्षा देतीं छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मदरसा शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को शुरू हुईं। पहले दिन प्रथम पाली में मुंशी और मौलवी की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में आलिम की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार के सहायक अध्यापक मोहम्मद आजम ने बताया कि उनके यहां 11 मदरसों के छात्र परीक्षा दे रहे हैं। प्रथम पाली में मुंशी की परीक्षा में 130 छात्र पंजीकृत थे। इनमें 48 अनुपस्थित रहे। वहीं मौलवी की परीक्षा में 251 छात्र पंजीकृत थे। इनमें 55 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुचारु रूप से नकलविहीन चली। कोई अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया। मदरसा अंजुमन इस्लामियां खूनीपुर के केंद्र व्यवस्थापक मौलाना रियाजुद्दीन निजामी ने बताया कि इस मदरसे पर 10 मदरसों के छात्र परीक्षा दे रहे  हैं। प्रथम पाली में  480 छात्र पंजीकृत थे। मुंशी की परीक्षा में 224 पंजीकृत थे जिनमें 65 अनुपस्थित रहे। वहीं मौलवी की परीक्षा में 256 पंजीकृत थे जिनमें 48 अनुपस्थित रहे।

मदरसा अनवारुल उलूम गोलाबाजार में केंद्र व्वस्थापक मौलाना सिद्दीकी कादरी ने बताया कि इस सेंटर पर 287 छात्र पंजीकृत थे। इनमें 35 अनुपस्थित रहे। मदरसा जियाउल उलूम पुराना गोरखपुर के मोहम्मद इलियास ने बताया कि इस सेंटर पर 7 मदरसों के छात्र परीक्षा दे रहे हैं। कुल 213 पंजीकृत थे। इनमें 61 अनुपस्थित रहे। मुंशी की परीक्षा में 102 पंजीकृत थे 27 अनुपस्थित रहे। मौलवी की परीक्षा में 111 पंजीकृत थे, जिनमें  34 अनुपस्थित रहे। मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार में मुंशी में 130 छात्रों को इम्तेहान देना था लेकिन परीक्षा में 82 ही शामिल हुए।
विज्ञापन


वहीं मौलवी की परीक्षा में 251 छात्रों को परीक्षा देनी थी लेकिन 196 ही शामिल हुए। मदरसा जियाउल उलूम पुराना गोरखपुर में टोटल 213 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 152 ही परीक्षा में शामिल हुए। मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार परीक्षा केंद्र पर  द्वितीय पाली की आलिम  परीक्षा में 203 छात्र पंजीकृत थे। इनमें 55 अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें