फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे पूर्व सांसद भालचंद, मेदांता में ली अंतिम सांस, आज बिडहर घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Sat, 05 Oct 2019 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
पूर्व सांसद भालचंद यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महुली के भगता गांव निवासी बसपा नेता और पूर्व सांसद भालचंद (63) नहीं रहे। उन्होंने गुड़गांव (हरियाणा) के मेदांता अस्पताल में दोपहर दो बजे अंतिम सांस ली। दो बार 1999 (सपा) और 2004 (बसपा) में सांसद रहे भालचंद पीलिया से पीड़ित थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक छा गया। घर वाले उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से लेकर चल चुके हैं। शनिवार को सरयू के बिडहर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


किसान रामसहाय के घर 1956 में जन्मे भालचंद चार भाइयों मे दूसरे नंबर के थे। परिवार में पत्नी फूला देवी, बेटे प्रमोद यादव, सुबोध यादव और विवाहित बेटी विभा यादव हैं। सात बार सांसद का चुनाव लड़ चुके भालचंद ने 2019 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था।

उनके करीबी विश्वनाथपुर के संतराम यादव, तामेश्वरनाथ के ब्रह्मशंकर भारती, बृजभूषण पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष केडी यादव, सपा के वरिष्ठ नेता कोमल यादव, राजमन यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने पूर्व सांसद भालचंद यादव के निधन को पूर्वांचल की राजनीति में अपूरणीय क्षति बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें