फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ब्रजेश सिंह के बेटे की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत

Mon, 29 Jul 2019 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
पूर्व विधायक ब्रजेश सिंह के बेटे लोकेश प्रताप सिंह उर्फ कन्हैया की फाइल फोटो
विज्ञापन

सहजनवां विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक ब्रजेश सिंह के छोटे बेटे लोकेश प्रताप सिंह उर्फ कन्हैया (25) की शनिवार की शाम मौत हो गई।

विज्ञापन


परिवार के लोगों के मुताबिक रविवार की शाम को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत पर लोकेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। हालांकि जिला अस्पताल के रिकॉर्ड में लोकेश के वहां आने का कोई ब्योरा नहीं है।

उनवल स्टेट के ब्रजेश सिंह कैंट इलाके के बेतियाहाता स्थित मुंशी प्रेमचंद पार्क के सामने आवास बनवा कर रहते हैं। वह वर्ष 2012 में बसपा से सहजनवां के विधायक चुने गए थे। वर्तमान में वह भाजपा में हैं। ब्रजेश सिंह शनिवार को किसी काम से दिल्ली गए थे। घर पर उनकी पत्नी, भांजा और छोटा बेटा लोकेश ही था।
विज्ञापन


परिवार के लोगों के अनुसार रविवार को लोेकेश की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन लोकेश की मौत हो गई। घर के लोगों ने बताया कि विधायक के दिल्ली से लौटने के बाद शव का दाह संस्कार किया जाएगा। लोकेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।

वह लखनऊ के बीबीडी कॉलेज में एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र थे। लोगों के अनुसार वह बहुत ही मिलनसार स्वभाव के थे। पूर्व विधायक केबड़े बेटे अविरल प्रताप सिंह का वर्ष 2012 में लखनऊ में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


शुभचिंतकों ने जताई संवेदना
लोकेश की मौत की खबर पाकर पूर्व विधायक के आवास पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, सहजनवां के पूर्व विधायक देवनारायण उर्फ जीएम सिंह, समाजसेवी अनिल सिंह, पार्षद संजय सिंह, भाजपा नेता नीरज शाही, नीरज सिंह सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक पहुंचे। सबने संवेदना जताई और परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें