फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटहट कस्बे में मनचले ने की छेड़खानी, छात्राओं ने जमकर धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट कस्बे में मनचले ने की छेड़खानी, छात्राओं ने जमकर धुना
विज्ञापन

भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के भटहट कस्बे में शुक्रवार की शाम को एक युवक ने रास्ते से जा रही छात्राओं पर फब्तियां कसी और एक का हाथ पकड़ लिया, बस फिर क्या था, छात्राओं ने युवक को पकड़कर कायदे से धुन दिया। यह देख आसपास के लोगों ने भी मनचले पर जमकर हाथ साफ किया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। इलाके में छात्राओं की हिम्मत की खूब चर्चा हो रही है।
पुलिस के मुताबिक की छेड़खानी के आरोप में धरा गए युवक की पहचान कुशीनगर के लक्ष्मीपुर निवासी सनौवर अली के रूप में हुई है। छात्रा ने उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बारे में पता चला है कि शुक्रवार की शाम को भटहट कस्बे से कोचिंग कर दो छात्राएं पैदल ही घर जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में एक बाइक सवार युवक उनपर फब्तियां कसने लगा। छात्राओं ने विरोध किया तो युवक ने बाइक रोककर एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद छात्राओं ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने भी युवक की पिटाई की। पिटाई के बाद युवक छात्राओं का पैर पकड़कर माफी मांगने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें