फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत सप्ताह के फोटो प्रदर्शनी का हुआ समापन

Fri, 19 Feb 2016 01:04 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत सप्ताह के आयोजनों के क्रम में बुधवार से शुरू हुई दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का बृहस्पतिवार को समारोहपूर्वक समापन हुआ। दूसरे दिन भी सैकड़ों लोग यूनिवर्सिटी के अमृता कला विथिका में पहुंचे और यादगार चित्रों का न केवल अवलोकन किया बल्कि यूनिवर्सिटी के प्रयास की प्रशंसा भी की।
विज्ञापन



प्रदर्शनी के संयोजक डॉ. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि ‘यूनिवर्सिटी : मूड्स एंड शेड्स’ विषय पर आयोजित इस प्रदर्शनी को हर वर्ग ने सराहा। लोगों को जहां एक यूनिवर्सिटी के विविध रंग खूब भाए तो दूसरी ओर ऐतिहासिक चित्रों ने पुरानी यादों को भी कुरेदा। पूरे दिन लोगों के आने का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने लिखित रूप से अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया भी व्यक्त की और ऐसे आयोजनों के लगातार होते रहने की हौसलाफजाई भी की।


फोटो प्रदर्शनी में पेशेवर और गैर पेशेवर समेत 25 छायाकारों ने हिस्सा लिया। यूनिवर्सिटी की विविध रूप दिखाने वाले इनके चार दर्जन से अधिक चित्र प्रदर्शित किए गए थे। इसके अलावा 25 चित्र ऐसे थे, जो यूनिवर्सिटी की ऐतिहासिक बुलंदी को बयां कर रहे थे। इनमें 1983 में आयोजित हुए दीक्षांत समारोह में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उपस्थिति का चित्र देख लोग हर्षित हुए।
विज्ञापन



डॉ. हर्ष ने बताया कि प्रदर्शनी में शामिल सभी छायाकारों को सम्मानित किया जाएगा। जिन छायाकारों ने हिस्सा लिया, उनमें राजेश कुमार, अशोक कुमार, राजीव केतन, संगम दुबे, सुशील राय, नैना सिंह, संदीप श्रीवास्तव, राजेश राय, मनीष, प्रतिभा यादव, दीपक मिश्रा, शैलेंद्र शुक्ला, नवाज अहमद प्रमुख रहे।
विज्ञापन



आज के कार्यक्रम
सुबह साढ़े 10 बजे : ‘पूरा वैदिक कौशल’ पर प्रो. माता प्रसाद त्रिपाठी का व्याख्यान
दोपहर 12 बजे : गोरखपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपतियों का सम्मान समारोह
दोपहर साढ़े 12 बजे : अखिल भारतीय काव्य महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें