फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा और बिजली ने दिन भर रुलाया 

Tue, 12 Apr 2016 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी में तेज गर्म हवाओं ने मंगलवार को बिजली का शेड्यूल ही खराब कर दिया। तार टूटने और ट्रांसफार्मर में खराबी की शिकायतें ज्यादा मिलीं। इससे शहर के तमाम इलाकों में घंटो बिजली गुल रही।
विज्ञापन


गोरखपुर यूनिवर्सिटी उपकेंद्र से जुड़े गोलघर इलाके में होटल गणेश के पास सुबह नौ बजे के करीब तार टूट गया। घंटे भर तक बिजली नहीं आने पर उपभोक्ताओं की शिकायत पर महकमे के कर्मचारियों ने तार जोड़ दिया। मगर थोड़ी ही देर बाद फिर पेड़ की डाल तार से टकराने की वजह से बिजली गुल हो गई। काफी मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे तक उसे दुरुस्त किया जा सका।

तारामंडल उपकेंद्र से जुड़े एक ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। इसकी वजह से सिद्धार्थ नगर व उसके आस-पास के क्षेत्रों में करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं बगहा और खोराबार में भी तेज हवा की वजह से फाल्ट हो गया जिससे वहां भी दो से तीन घंटे तक बिजली प्रभावित रही।
विज्ञापन


यही नहीं दोपहर के वक्त हवा और तेज हो जाने पर कई उपकेंद्रों से एहतियातन बिजली काट दी गई। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। जैसे ही हवा तेज होती बिजली काट दी जाती और फिर हवा सामान्य होने पर बहाल की जाती।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें