फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी से फिर ध्वस्त हुई शहर की बिजली सप्लाई

Sat, 28 May 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
शुक्रवार रात तेज हवाओं के साथ हुई रिमझिम बारिश। - फोटो : mahesh kumar
विज्ञापन
पखवारे भर के भीतर तीसरी बार आंधी-पानी ने शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। बरहुआं में फाल्ट की वजह कई इलाकों में दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही। राप्तीनगर में कई जगहों पर बिजली के पोल और तार टूट गए। बिजली महकमे की तरफ से ज्यादातर इलाकों में तो रात 11 बजे तक बिजली बहाल हो जाने की उम्मीद जताई जा रही थी मगर राप्तीनगर को लेकर महकमा कुछ भी कहने से बचता रहा। आशंका जताई जा रही थी कि वहां फाल्ट सही होने में सुबह भी हो सकती है।
विज्ञापन


रात सवा आठ बजे आंधी आते ही बरहुआ में सप्लाई फेल हो गई। इससे रुस्तमपुर, लालडिग्गी, नार्मल, दुर्गाबाड़ी, सूरजकुंड, इंडस्ट्रीयल एरिया, राप्तीनगर, विकासनगर, मेडिकल कालेज, मोहद्दीपुर, सहारा इस्टेट आदि इलाकों की बिजली ठप हो गई। इनमें मोहद्दीपुर, सहारा इस्टेट और तारामंडल आदि उपकेंद्रों की बिजली तो घंटे भर के भीतर ही बहाल हो गई मगर बाकी इलाकों में धीरे-धीरे सप्लाई दी गई।

कुछ इलाकों में जहां तार या पोल टूट गए थे वहां के लोगों को बिजली के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा। सबसे खराब स्थिति राप्तीनगर उपकेंद्र की ही बताई जा रही थी। इस उपकेंद्र से जुड़े गंगानगर में जहां पेड़ गिरने से तार टूट गया था वहीं राप्तीनगर कालोनी में भी दो जगहों पर तार टूट गए।  76 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा सुबह से उमस भरी गर्मी से लोगों को रात में गरज के साथ हुई बारिश से राहत मिली। हालांकि तकरीबन 76 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं की वजह से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े।
विज्ञापन


शुक्रवार को तापमान तकरीबन 36 डिग्री के आसपास रहा। उमस की वजह से लोग परेशान रहे। रात में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने तापमान थोड़ा कम कर दिया। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दरअसल शाम को कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से रात में मऊ से तेज हवा शुरू हुई जो आजमगढ़, संत कबीरनगर, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, बगहा, बेतिया होते हुए रक्सौल तक जा पहुंचा।

इसकी वजह से इन सभी इलाकों में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बादल का ऊपरी तापमान 60 डिग्री से कम होने की वजह से राप्तीनगर समेत शहर के कुछ इलाकों में ओले भी पड़े। मौसम विज्ञान कैलाश पांडेय ने बताया कि 29 और 30 मई को भी ऐसी स्थिति बनने की उम्मीद है। वहीं, चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार सरदारनगर के सरैया समेत कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें