फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से कई इलाकों की बत्ती गुल

Tue, 19 Jan 2016 10:42 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को हुई बूंदाबांदी से शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। लोग करीब छह घंटे बिजली के लिए तरस गए। शाम के वक्त बिजली कटने से लोगों को पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रुस्तमपुर सब स्टेशन से जुड़े तमाम इलाकों की बिजली दुरुस्त करने के लिए विभागों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शक्तिनगर, बेतियाहाता आदि इलाकों की बिजली तो रात तकरीबन आठ ठीक हो गई, लेकिन राजीव नगर फीडर की बिजली रात नौ बजे के बाद ठीक हो सकी। तारामंडल सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में भी यही स्थिति बनी रही। रात तकरीबन नौ बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। बक्शीपुर, नॉर्मल, दुर्गाबाड़ी समेत शहर के कई सब स्टेशनों से जुड़े इलाकों की बिजली गुल हो गई। इसके बाद फॉल्ट दूर करने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी देर रात तक जूझते रहे।

इन वजहों से बाधित हुई सप्लाई
ठंड के चलते बिजली के कंडक्टरों पर धूल की परत जमा हो जाती है। बारिश के कारण परत गीली हो जाने से बिजली की सप्लाई बाधित हो जाती है। इसके अलावा पतंग उड़ाने के दौरान धागे तारों में फंस जाते हैं और बारिश के बाद ये फॉल्ट की बड़ी वजह बनते हैं। मंगलवार को भी बारिश के बाद इन्हीं वजहों से शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


शाम चार बजे से तकरीबन रात नौ बजे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। इस वजह से पानी की सप्लाई भी नहीं मिली। काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
- आजाद हुसैन, बेतियाहाता
 
बरसात के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। घर में दुबकने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली। रूम हीटर नहीं चल पाने से काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
- जीतेंद्र कुमार, बेतियाहाता

अंधियारीबाग में खंभे में उतरा करंट, भैंस मरी
अंधियारीबाग दक्षिणी के रमदतपुर इलाके में बिजली के खंभे में करंट उतरने से उससे सट कर खड़ी एक भैंस मर गई। क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि रवि प्रताप रावत ने बिजली विभाग के अधिकारी को सूचना दी। इसके बाद उस इलाके की बिजली काटी गई और फिर वहां पहुंचकर बिजली कर्मचारियों ने फॉल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें