फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर की फोटो खींचकर निकलवा सकते हैं बिल

Thu, 18 Feb 2016 08:39 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली का बिल नहीं आने से अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता मीटर की फोटो खींचकर अब खुद अपना बिल निकलवा सकते हैं। यह व्यवस्था जल्द शुरू होने वाली है। ट्रॉयल के तौर पर महकमे की यह योजना काफी कारगर रही है। जल्द ही इसे पूरे जिले में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली का बिल नहीं आने, बिलिंग कर्मचारियों द्वारा गलत बिल निकालने आदि शिकायतें आए दिन अधिकारियों के सामने आ रही थीं। इसे ठीक कराने के लिए उपभोक्ताओं से लेकर कर्मचारियों तक को परेशान होना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग ने नया नियम बनाया है। इसके तहत उपभोक्ता और बिल निकालने वाले संविदा कर्मचारियों को रीडिंग लेते समय मीटर की फोटो खींचनी होगी।

इसके साथ ही वे उपभोक्ता जिनकी शिकायत होती थी कि उनके यहां बिल निकालने के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं आता है, वे मीटर की फोटो खींचकर जिसमें रीडिंग साफ दिख रही हो, अपना बिल निकलवा सकते हैं। कुछ जगहों पर इस नियम को ट्रॉयल के तौर पर लागू किया गया था, जो सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल को लेकर अब किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। इस पर तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
- आरआर सिंह, अधीक्षक अभियंता नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें