फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुगबुगाहट के साथ तेज हुई चुनावी तैयारियां

Tue, 27 Dec 2016 08:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन जिलाधिकारी संध्या तिवारी, एसएसपी रामलाल वर्मा, एडीएम एफआर चंद्रभूषण व अन्य। - फोटो : ‌‌shivharsh
विज्ञापन
अधिसूचना की सुगबुगाहट होते ही राजनीतिक पार्टियों के साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन ने भी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन कार्य में लगी विभिन्न टीमों के अधिकारियों और सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां बताई गईं। साथ ही अधिसूचना लागू होने के बाद बरती जाने वाली सावधानियों पर ज्यादा जोर दिया गया।
विज्ञापन


डीएम, एसएसपी ने हिदायत दी कि अधिसूचना जारी होने के बाद कोई भी अफसर बिना उन्हें सूचित किए मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। डीएम ने कहा कि कोई भी चुनाव बिना टीम भावना के सकुशल पूरा नहीं कराया जा सकता। हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि कोई भी प्रत्याशी-व्यक्ति चुनाव को प्रभावित न करने पाए और न ही किसी को किसी प्रकार प्रलोभन देकर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने वाली टीमाें का कार्य शुरू हो जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से उड़न दस्ते, एमसीसी, कंट्रोल रूम, स्टेटिक सर्विलांस टीम का कार्य तत्काल शुरू हो जाएगा। इसी तरह वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, मीडिया प्रमाणन एवं व्यय अनुवेक्षण समिति का कार्य भी शुरू हो जाएगा। इस दौरान एडीएम (फाइनेंस) डॉ. चंद्रभूषण,  उप निदेशक बचत बीएन मिश्र, सीटीओ अजय सोनकर समेत कई अफसर मौजूद रहे। 
विज्ञापन

  हर कार्रवाई की होगी वीडियो रिकार्डिंग डीएम ने विभिन्न टीमों को बताया कि स्टेटिक टीम द्वारा तैनाती स्थल पर लगातार गाड़ियों आदि की जांच की जाएगी। इस जांच प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी। उड़न दस्ता किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर आदर्श आचार संहिता के पालन के संबंध में कार्रवाई करेगा। एसएसपी रामलाल वर्मा ने कहा कि स्टेटिक टीम 24 घंटे काम करेगी, इसलिए प्रत्येक विधानसभा में 3-3 स्टेटिक टीमें बनाई गई हैं। निर्वाचन आयोग की मंशा है कि आगामी चुनाव भयमुक्त, निष्पक्ष संपन्न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें