फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 में पूड़ी सब्जी, 25 सौ लग्जरी गाड़ियों का किराया

Thu, 12 Jan 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग द्वारा तय मानक के मुताबिक प्रशासन ने विधानसभा चुनाव 2017 में प्रचार-प्रसार के दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों की दर निर्धारित कर दी है। लाउडस्पीकर के प्रतिदिन के भाड़े से लेकर गाड़ियों का किराया, भोजन आदि समेत 36 सामग्रियों की दर तय हुई है। सभी राजनीतिक पार्टियों को इसकी सूची भी मुहैया करा दी गई है। उन्हें यह भी बता दिया गया है कि इन सामग्रियों को वह बाजार में किसी भी दर पर खरीदें, मगर उनके व्यय रजिस्टर में प्रशासन इसी रेट के मुताबिक खर्च दर्ज करेगा।
विज्ञापन


एंप्लीफायर एवं माइक्रोफोन समेत लाउडस्पीकर का प्रतिदिन का किराया जहां पांच सौ रुपये तय किया गया है वहीं चार से पांच व्यक्तियों के बैठने के लिए तैयार मंच का प्रतिदिन का खर्च दो हजार से पांच हजार रुपये जुड़ेगा। पोस्टर का खर्च पांच सौ रुपये प्रति सैकड़े तो होर्डिंग और वुडेन कटआउट 70 रुपये प्रति वर्ग फुट पड़ेगा। प्लास्टिक कटआउट 35 रुपये तो कपड़े का कटआउट 50 रुपये प्रति वर्ग फुट जोड़ा जाएगा।

इसी तरह प्रचार-प्रसार में इस्तेमाल होने वाली लग्जरी गाड़ियों का किराया 2500 रुपये प्रतिदिन तो सवारी गाड़ियों का एक हजार से लेकर 1500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से प्रत्याशियों के खर्च में जुटेगा। एक समोसा और एक चाय पांच-पांच रुपये की पड़ूेगी तो एसी होटल का प्रतिदिन का किराया 1500 रुपये तय किया गया है। पूड़ी-सब्जी और आचार को सामान्य भोजन बताते हुए 50 रुपये प्रति आदमी इसका खर्च जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़े का बैनर                    150 रुपये प्रति मीटर
कपड़े का झंडा                    200 रुपये प्रति मीटर
प्लास्टिक फ्लैग                    70 रुपये प्रति मीटर
प्लास्टिक झंडी                    100 रुपये प्रति पीस
हैंडबिल                             30 रुपये प्रति सैकड़ा
स्वागत द्वार निर्माण             2000 प्रतिदिन
फर्नीचर, फाइवर कुर्सी        5 रुपये पीस प्रतिदिन
लोहे की कुर्सी                    5 रुपये पीस प्रतिदिन
गेट का निर्माण                    7500 रुपये प्रतिदिन
अस्थायी बिजली कनेक्शन         400 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिदिन
जनरेटर 5केवीए एवं प्रकाश व्यवस्था    2000 रुपये प्रतिदिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें