फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 इंटर कॉलेज बनेंगे क्लीन व ग्रीन : शिक्षामंत्री

Thu, 22 Sep 2016 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सर्किट हाऊस पर पहुंचे शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने गुरुवार को सर्किट हाउस में शिक्षाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंडल के चयनित 11 इंटर कालेजों को क्लीन व ग्रीन बनाने की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षकों की होगी। प्रत्येक विद्यालय के लिए 50 लाख रुपये धन जारी कर दिए गए हैं। इस काम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शासन की योजना के अनुसार गोरखपुर में राजकीय जुबिली, एडी गर्ल्स इंटर कालेज, सरदार नगर और हरनही बालिका इंटर कालेज, देवरिया में राजकीय बालक एवं बालिका इंटर कालेज, महराजगंज जिले में राजकीय इंटर कालेज और पनियरा इंटर कालेज, कुशीनगर में राजकीय इंटर कालेज और हाटा स्थित बालिका इंटर कालेज को चुना गया है। इन सभी विद्यालयों के लिए 50-50 लाख रुपये भी जारी हो गए हैं। इस बजट में से 20 लाख रुपये विद्यालय की मरम्मत, 10 लाख रुपये से मेज व कुर्सी और बची राशि 20 लाख रुपये में स्मार्ट क्लास, लैब, समरसेबल, पौधरोपण, ओवरहेड टैंक सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। ये सारे काम कार्यदायी संस्था कराएगी लेकिन इसकी जिम्मेदारी डीआईओएस के पास होगी।

समीक्षा बैठक में शिक्षामंत्री ने कन्या विद्याधन योजना के तहत वितरित किए गए चेकों की भी जानकारी ली। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह, डीआईओएस एएन मौर्या सहित गोरखपुर-बस्ती मंडल के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें