फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चलेंगे दो और ई-रिक्शे

Thu, 04 Jan 2018 01:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मंगाया गया ई-रिक्‍शा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विश्व के सबसे लंबे प्लेटफॉर्म पर अब दो और ई-रिक्शा चलाने की तैयारी है। रेल प्रशासन ने दो साल का करार प्राइवेट एजेंसी से की है। प्लेटफॉर्म दो से एक तक की लंबी दूरी तय करने के बदले यात्रियों को 20 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म एक और दो से ज्यादातर महत्वपूर्ण ट्रेनें चलती हैं। दोनों प्लेटफॉर्म के बीच की दूरी एक किलोमीटर से ज्यादा है। बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए रेलवे ने पहले से ही निशुल्क गोल्फ कॉर्ट चला रखा है। महिलाओं और सामान के साथ पहुंचे यात्रियों को खासा दिक्कत होती है। इसे देखते हुए रेलवे ने नए साल से ई-रिक्शा की शुरूआत की है। सुविधा को सुगम बनाने के लिए दो और ई-रिक्शा चलाने की योजना बनी है। सप्ताह भर में दोनों ई-रिक्शा चलने लगेंगे। 

रिटायरिंग रूम बुकिंग काउंटर से संचालित होंगी
रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम बुकिंग काउंटर से संचालित होंगी। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को परेशानी न हो, इसके मद्देनजर स्थान चिह्नित कर लिया गया है। ई-रिक्शा का इस्तेमाल करने पर प्रत्येक यात्री को रसीद भी देनी होगी। अभी रसीद नहीं दी जा रही है, लेकिन सहायक वाणिज्य प्रबंधक एमपी सिंह ने संचालक को रसीद देेने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें