फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर बूंदाबांदी होने से बढ़ी ठंड

Wed, 20 Jan 2016 01:01 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर शुरू हुई बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को भी खराब मौसम से राहत मिलने वाली नहीं है, बूंदाबांदी के बीच सर्द हवाएं चलने से ठंड और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया था। मंगलवार को छाई बदली को सूर्य भी भेद नहीं पाया और दोपहर में शुरू हुई बूंदाबांदी का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। सड़कों पर कीचड़ होने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई तो स्कूलों से भीगते हुए बच्चे घर पहुंचे। चौराहों पर लोग अलाव तापकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते नजर आए तो घरों में हीटर, ब्लोअर के सहारे ठंड से मुकाबला करते रहे।

रात्रि नौ बजे से कोहरा बढ़ने से दृश्यता में कमी आई इससे वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जलवायु विज्ञानी कैलाश पांडेय के मुताबिक सुबह हल्का कोहरा पड़ सकता है। कुछ समय बूंदाबांदी पड़ सकती है और दिन में करीब 16 किलोमीटर वेग से हवाएं चल सकती हैं। इससे ठंड और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें