फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर अखर सकती है बसों की कमी

Sat, 11 Mar 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन
होली पर मुसाफिरों को बसों की कमी अखर सकती है। एक ओर जहां त्योहार पर मुसाफिर तीन गुने हो जाते हैं वहीं इस बार यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज के पास बसों की कमी है। चुनाव ड्यूटी में लगाई गई 20 फीसदी बसें वापस न मिलने से होली पर घर जाने की मजबूरी में यात्रियों को बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ सकता है। हालांकि, रोडवेज प्रशासन ड्यूटी से वापस लौटी 40 बसों का बेहतर प्रबंधन करके यात्रियों को परेशानी न होने देने के दावे कर रहा है।
विज्ञापन


बता दें की गोरखपुर बस्ती मंडल में तैनात कुल 465 बसों में से 291 बसें चुनाव की ड्यूटी में लगी थी। इसमें गोरखपुर डिपो की 43 और राप्तीनगर डिपो की 67 बसें शामिल थी। सभी चरणों में मतदान खत्म होने के बाद रोडवेज बसों की वापसी शुरू हो गई है। करीब 80 फीसदी बसें वापस लौट आई हैं। होली से पहले बसों के लौटने से विभाग ने भी राहत की सांस ली है। गोरखपुर रोडवेज डिपो के एआरएम आरके मंडल ने बताया कि एक दिन पहले ही रोडवेज की करीब 40 बसें चुनावी ड्यूटी से लौटी हैं, उन्हें नार्मल रूटों पर उतार दिया गया है।

कई बसों को लखनऊ, कानपुर के साथ दिल्ली रूट पर रवाना कर दिया गया है। यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए इन रूटों पर बसें अन्य रूटों की अपेक्षा बढ़ा दी गई है। सही समय पर बसों के डिपो में लौटने से रोडवेज काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें