फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में छह माह से फंसे हैं तीन युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई में छह माह से फंसे हैं तीन युवक
विज्ञापन

- काम दिलाने के बाद एजेंट लेकर भाग गया पासपोर्ट, गोरखपुर के एक एजेंट ने 80-80 हजार रुपये लेकर भेजा था
- एक युवक कुशीनगर और दो बिहार के निवासी, जिले के युवक के परिजनों ने गोरखपुर के एसएसपी को पत्र देकर मांगी है मदद
अमर उजाला ब्यूरो
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। रोजगार दिलाने की आस दिलाकर गोरखपुर का एक एजेंट कुशीनगर जिले के एक युवक समेत तीन युवकों को दुबई ले गया। यहां काम दिलाने के बाद एजेंट पासपोर्ट लेकर भाग गया। अब तीनों युवक वहां बंधुआ मजदूर बनकर रह गए हैं।
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम डम्मर छपरा निवासी प्रमोद कुशवाहा पुत्र सत्यप्रकाश कुशवाहा बीते 14 मई को एक एजेंट के माध्यम से दुबई गए। प्रमोद के भाई शेषनाथ ने एसएसपी गोरखपुर को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि घासीकटरा (गोरखपुर) के निवासी एक शख्स ने 80 हजार रुपये लेकर उनके भाई प्रमोद को दुबई की एक कंपनी में काम दिलाने के लिए भेजा था। वहां पर भाई को किसी जगह पर मजदूरों के साथ लगा दिया। तीन माह बाद मजदूरी मांगने पर मालिक ने मारपीट कर कमरे बंद कर दिया। दुबई में ही मौजूद एजेंट से संपर्क करने पर एजेंट पहुंचा और जल्दी ही दूसरी कंपनी में काम दिलाने के नाम पर पासपोर्ट ले लिया। प्रमोद के साथ वहां बिहार प्रांत के ऋषिकांत पटेल व रोहित कुमार भी हैं। कुछ दिन बाद पता लगा कि एजेंट पासपोर्ट लेकर वापस भारत लौट आया है। शेषनाथ के अनुसार भाई ने फोन पर बताया कि इस एजेंट के वापस भाग जाने के चलते कई अन्य युवक भी परेशान हैं। 31 अक्तूबर को शेषनाथ ने गोरखपुर के एसएसपी से मिलकर पीड़ा सुनाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। शेषनाथ ने बताया कि दुबई में मौजूद कुछ लोगों की मदद से वहां की लेबर कोर्ट में एक केस भी इस संबंध में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

भाई बोले, ब्याज पर पैसा लेकर भेजा था विदेश
शेषनाथ ने बताया की उसने दो भाइयों मनोज और प्रमोद को ब्याज पर रुपये लेकर दुबई भेजा था। उम्मीद थी कि इनकी कमाई से कर्ज वापसी के साथ-साथ घर में खुशियां लौटेंगी लेकिन यहां तो एक भाई की घर वापसी ही मुश्किल हो गई। प्रमोद के साथ ही विदेश गया भाई मनोज भी जालसाजों के चंगुल में फंस गया था। लेकिन किसी तरह वह घर वापस लौट आया। प्रमोद ने जब वापसी के लिए प्रयास शुरू किया तब एजेंट ही पासपोर्ट लेकर लापता हो गया।
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जानकारी मुझे नहीं है। कार्यालय में आया होगा। अगर ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। और स्थानीय आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।- डॉ कौस्तुभ, प्रभारी एसएसपी/एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें