फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डिपो स्तर पर होगी चालकों की भर्ती 

Tue, 19 Jul 2016 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
रोडवेज बस
विज्ञापन
चालकों की कमी से जूझ रहे परिवहन निगम में अब भर्ती डिपो स्तर पर होगी। मुख्यालय से आदेश आने के बाद एआरएम ने चालकों की खोज शुरु कर दी है। इसके लिए बस चालकों से भी मदद मांगी जा रही है। साथ ही खुली भर्ती कराने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर रीजन में अभी तकरीबन 150 चालकों की कमी है। इसकी वजह से बसें डिपो में ही खड़ी रह जा रही हैं। इसका फायदा डग्गामार वाहन उठा रहे हैं। पूर्व में क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर चालकों की खुली भर्ती का आयोजन किया गया था, जिसके जरिए तकरीबन 50 चालक भर्ती किए गए थे। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से इस कमी को पूरा नहीं कर पाने के बाद अब गोरखपुर रीजन के गोरखपुर, राप्तीनगर, बस्ती, पडरौना, देवरिया, निचलौल, सिद्धार्थनगर, सोनौली डिपो को चालकों की कमी को पूरा करने का निर्देश दिया गया है।   क्षेत्रीय प्रबंधक के आदेश के बाद सभी डिपो के एआरएम चालकों को भर्ती करने में लग गए हैं। इसके लिए बस चालकों से भी संपर्क कर कहा जा रहा है कि उनके जो भी परिचित बेरोजगार हैं और बस चला लेते हैं, उन्हें टेस्ट के लिए लेकर आएं। इसके अलावा खुली भर्ती कराने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में राप्तीनगर डिपो के एआरएम मुकेश कुमार ने बताया कि चालकों की भर्ती करने का निर्देश मिला है। जल्द ही कमी को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें