फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी नहीं लेंगे चालक-परिचालक तो पाएंगे ईनाम

Mon, 24 Oct 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
roadways bus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली पर मेहनत करने वाले चालकों-परिचालकों के लिए रोडवेज अतिरिक्त धन कमाने का सुनहरा अवसर दिया है। चालक-परिचालक अगर छुट्टी नहीं लेते हैं तो उन्हें 2800 व 2100 रुपये का इंसेटिंव (प्रोत्साहन राशि) दी जाएगी। 
विज्ञापन


दीपावली पर रोडवेज की बसों में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। यात्रियों को सहूलियतें देने के साथ ही अपनी आय में इजाफा करने के लिए रोडवेज ने आठ दिनों की स्कीम लांच की है। इसके तहत चालक-परिचालक 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक कुल आठ दिन तक अगर अवकाश नहीं लेते हैं और वह 350 किलोमीटर से अधिक दूरी प्रतिदिन तय करते हैं तो उन्हें 2800 रुपये का इंसेंटिव दिया जाएगा। अगर सात दिन ड्यूटी करते हैं तो उन्हें 2100 रुपये इंसेंटिव मिलेगा। जबकि डिपो के वर्कशाप में काम करने वाले कर्मचारी अगर 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक कुल आठ दिन तक लगातार काम करते हैं तो 850 रुपये और सात दिन तक काम करने 700 रुपये इंसेंटिंव देय होगा। जबकि संविदा चालकों-परिचालकों को 55 पैसा प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।

 गोरखपुर-बस्ती मंडल सहित प्रदेश के सभी डिपो के लिए प्रबंधक निदेशक की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। स्कीम की जानकारी से चालकों-परिचालकों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके राय, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज, गोरखपुर-बस्ती मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें