फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर ग्रामीण से चुनाव लड़ेंगे डॉ. संजय निषाद 

Wed, 10 Aug 2016 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते डॉ. अयूब व डॉ. संजय कुमार निषाद। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से मैदान में उतरेंगे। यह जानकारी पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मो. अयूब और खुद डॉ. संजय कुमार निषाद ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि अन्य विधानसभा से भी जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


दोनों ने ही कहा कि अधिकार और न्याय के लिए संघर्ष का दिन अब आ गया है। अब तक सांप्रदायिक व मनुवादी ताकतों ने देश की संपदा को लूटने व बर्बाद करने के लिए भारत के मूल निवासियों विशेषकर मुसलमानों व अन्य कमजोर वर्गों को समाप्त करने की साजिश रची है। डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के इशारे पर प्रशासन ने फूलन देवी जो निषाद समाज के संघर्ष व स्वाभिमान की प्रतीक हैं, उनकी प्रतिमा नहीं लगने नहीं दी। डॉ. अयूब ने कहा कि गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से डॉ. संजय कुमार निषाद के मैदान में उतरने से विरोधी की चिंताएं बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें