फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिपाही और उसके बेटे की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, अलग-अलग जगह मिला दोनों का शव

Tue, 27 Nov 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर
विज्ञापन
संत कबीर नगर में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संत कबीर नगर में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। थाना कोतवाली खलीलाबाद के गांव डड़वा निवासी पिता-पुत्र की सोमवार रात में हत्या कर शव अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया था। पिता का शव रात में ही तथा बेटे का शव सुबह मिला।

विज्ञापन


बांसगांव ग्राम पंचायत के डड़वा गांव निवासी ओम प्रकाश पांडेय (55 ) और पुत्र जैनेन्द्र पांडेय( 26) सोमवार शाम से ही लापता थे। रात करीब दो बजे ओमप्रकाश का शव बूधाकला चौराहे के पास मिला। इसके बाद सुबह ज्ञानेंद्र का शव गांव के पास नहर के किनारे मिला। पिता-पुत्र के चेहरे पर चाकू के निशान हैं।

मृतक ओमप्रकाश उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और बिजनौर जिले में तैनात थे। फिलहाल निलंबित चल रहे थे। घटना की सूचना पर कोतवाल सुधीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधायक जय चौबे ने पीड़ित परिवार को 50 हजार की आर्थिक मदद दी। विधायक ने तीन दिन में खुलासा नहीं होने पर कोतवाल व चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें