फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें न मानीं तो चुनाव में होगा विरोध

Thu, 15 Sep 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मशाल जुलूस निकाले पंचायत कर्मी। - फोटो : rajesh
विज्ञापन
पंचायत कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाला। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

पंचायत राज सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष आरके भारती की अगुवाई में पंचायत कर्मी विकास भवन में जुटे। वहां से मशाल जुलूस निकाला, जो बाल विहार, गोलघर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा।
विज्ञापन


यहां जुलूस को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो 15 से 28 सितंबर तक विधानसभा का घेराव किया जाएगा। जिला मंत्री श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि ग्राम विकास विभाग से अलग नहीं किया गया तो विधानसभा चुनाव  में सपा का विरोध किया जाएगा। सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम विकास विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण से मुक्त कर सफाई कर्मियों को ग्राम पंचायत अधिकारी बनाया जाए। इस मौके पर राजीव दुबे, शशी भूषण पांडेय, सुरेश कुमार, लवकेश, मिर्जा आमिर वेग, नागेंद्र यादव, जर्नादन दुबे, शशी कुमार श्रीवास्तव, बच्चा सिंह, बहादुर प्रसाद, हरि प्रसाद, ओम प्रकाश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें