फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजा तो थानेदार पर कार्रवाई

Mon, 03 Oct 2016 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में त्योहार को लेकर बैठक करते आईजी मोहित अग्रवाल साथ डीआईजी,एसएसपी व अन्य। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि दशहरा, मोहर्रम में डीजे बजने पर थानेदार के खिलाफ सीधी कार्रवाई होगी। उन्होंने त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए मातहतों को सुप्रीम कोर्ट और शासन से मिले निर्देश का अनुपालन कराने के साथ ही सुरक्षा मैप तैयार करने को कहा। \
विज्ञापन


सोमवार की पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस वार्ता में में उन्होंने बताया कि दशहरा के साथ ही मोहर्रम के नौवीं का जुलूस एक दिन पड़ने से सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। 11 अक्टूबर की सुबह बजे से रात 11 बजे तक मूर्ति विसर्जन होगा। इसके बाद निर्धारित रूट पर मोहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फोर्स के अलावा वालंटियर तैनात किए जाएंगे। दुर्गा पूजा समिति और ताजिया समिति के लोग अपनी तरफ से 15 वालंटियर के नाम देंगे जिन्हें पुलिस लाल रंग की पट्टी मुहैया कराएंगी। जुलूस में उपद्रव करने वालों को संभालने का काम इन वालंटियर्स का होगा। उन्होंने कहा कि 11 को मूर्ति विसर्जित न हो पाने पर 13 अक्टूबर को विसर्जन कराया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से जिले की पुलिस के अलावा पीएसी, आरएएफ, प्रशिक्षु सिपाही और दरोगा के अलावा सीबीसीआईडी, इंटेलीजेंस में तैनात पुलिसकर्मियों की भी डयूटी लगाई जाएगी।  इन पर अमल कराएंगे थानेदार . सभी जुलूसों, प्रतिमा विसर्जन की वीडियोग्राफी कराई जाएगी
. प्रमुख जुलूसों पर नजर रखने के लिए रास्तों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
. जुलूस में शराब पीने, अस्त्र- शस्त्र लेकर चलने पर रोक रहेगी
. प्रतिमाओं और ताजियों की सुरक्षा के लिए आयोजक वालंटियर्स नियुक्त करेंगे
. जुलूस में किसी भी धर्म, समुदाय के लोग रंग-गुलाल नहीं उड़ा सकेंगे
. जुलूस के रास्ते में दूसरे धर्मस्थलों के पास रुकने की इजाजत नहीं होगी
. ड्यूटी में मौजूद पुलिस कर्मचारी दंगा नियंत्रण संसाधनों से लैस रहेंगे
. 10 साल के पुराने विवादों में शामिल लोगों पर पुलिस नजर रखेगी
. सभी आयोजक निर्धारित प्रोफार्मा पर पुलिस को जानकारी उपलब्ध कराएंगे
. पुलिस के डिजिटल वालंटियर्स सोशल मीडिया पर भी नजर रखेंगे

पंडाल-प्रतिमाएं और जुलूस

जिले में कुल दुर्गा प्रतिमाएं -1909
शहर में दुर्गा प्रतिमाएं पांडाल - 1506
मोहर्रम पर निकलने वाले जुलूस- 650 कोतवाली सर्किल में भेजे गए सीओ, इंस्पेक्टर शांति कमेटी की मीटिंग में त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए लोगों ने सीओ कैंट अभय मिश्रा, इंस्पेक्टर बड़हलगंज विजयराज सिंह को सर्किल में भेजने का सुझाव रखा था। इस पर एसएसपी रामलाल वर्मा ने सीओ कैंट के साथ ही इंस्पेक्टर बड़हलगंज को दशहरा और मोहर्रम बीतने तक कोतवाली सर्किल में काम करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें