फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ने फाड़ा पार्षद का पोस्टर, दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर ने फाड़ा पार्षद का पोस्टर, दी धमकी
विज्ञापन

गोरखपुर। हिस्ट्रीशीटर ने छठ घाट पर लगा सिविल लाइंस द्वितीय के भाजपा पार्षद पिंटू गौड़ का पोस्टर फाड़ दिया। आपत्ति जताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पार्षद की शिकायत पर कैंट पुलिस ने पांच नामजद समेत आठ लोगों पर बलवा, धमकी और तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बिलंदपुर में काली मंदिर के पास पोखरा है। जहां छठ पूजा के साथ ही दीपदान का कार्यक्रम होता है। छठ पर्व एवं दीपदान की बधाई के लिए उन्होंने पोखरा के पास पोस्टर लगवाया था। जिस पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, महापौर, नगर विधायक, उनका और स्थानीय लोगों की फोटो लगी थी। आरोप है कि मोहल्ले के रहने वाले हिस्ट्रीशीट ने अपने साथियों संग मिलकर सभी पोस्टर फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें