फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से निपटने को जिला अस्पताल तैयार होगा

Tue, 09 Feb 2016 07:48 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। करीब 70 साल बाद अब जिला अस्पताल में अग्निशमन यंत्र लगाए जाएंगे। इसे लेकर एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) की टीम ने दौरे के बाद आपत्ति की थी। इसके बाद से इन्हें जल्द लगाए जाने की तैयारी की गई है। अभी तक अस्पताल में कहीं भी अग्निशमन यंत्र नहीं लगे हैं। टीम ने अपनी रिपोर्ट में अस्पताल में  उपकरण लगाए जाने की जगह चिह्नित की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में करीब 10 साल पहले अग्निशमन यंत्र की जरूरत को समझते हुए पहल की गई थी मगर इस पर काम शुरू नहीं हो सका था। आलम यह रहा कि न्यू बिल्डिंग बनने के बाद भी यहां अग्निशमन यंत्र नहीं लगाए गए। एनएचएम की टीम ने दौरा किया तब यह खामी नजर आई। टीम की रिपोर्ट के बाद एसआईसी ने भी इसे गंभीरता से लिया है और इसको लेकर तेजी दिखाई है। अस्पताल में कुछ समय पहले शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी मगर इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। अस्पताल में अभी कहीं भी अग्निशमन यंत्र मौजूद नहीं हैं। एसआईसी डॉ. एचआर यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में जल्द ही अग्निशमन यंत्र लगा दिए जाएंगे। मरीजों के हित में इसका होना जरूरी है और इस काम को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें