फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरों ने जागरूकता रैली निकाली

Sat, 27 Feb 2016 02:00 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के विरोध में नौ दिनों से कार्य बहिष्कार कर रहे डिप्लोमा इंजीनियर्स के सदस्यों ने शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए सभा स्थल पर जाकर समाप्त हो गई। इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियर सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। कहा कि जब तक  मांगे पूरी नहीं हो जाती कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, जल निगम, स्थानीय निकाय, आदि विभागों के लिए जेएन यादव और आरपी यादव के नेतृत्व मेें मार्शल टीम रवाना हुई। इसके बाद सभी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर कार्य बहिष्कार करते हुए विभागों के कार्यशाला एवं स्टोर पर ताले लगाते हुए सभा स्थल पर एकत्रित हुए। दो बजे जागरूकता रैली सभा स्थल से प्रारंभ होकर चेतना तिराहा, जिलाधिकारी कार्यालय विकास भवन, तथा छात्रसंघ चौराहा होते हुए सभा स्थल पर आकर समाप्त हो गई।

सुनील कुमार शाही, एमएलदास ने कहा कि हमारी उचित मांगों पर सरकार ने संज्ञान नहीं लिया। यही वजह है कि अब तक शासनादेश नहीं निर्गत किया गया। हम अब दो मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय श्रीवास्तव, बीके सिंह, भानुप्रताप, अवधेश कुमार, नवीन कुमार, संजय कुमार, संजू मिश्रा, मीरा मौर्या, रजनी जायसवाल, विजय कुमार, आरपी गुप्ता सहित अन्य बहुत से लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें