फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस से मासूम की मौत

Mon, 05 Jun 2017 08:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में सोमवार को इंसेफेलाइटिस के चलते फिर एक मासूम की मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल जनवरी से अब तक पूर्वांचल के नौनिहालों के लिए काल मानी जाने वाली इस बीमारी से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 58 हो गई। सोमवार को एक मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुआ। अब इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या 11 रह गई है। अभी दो दिन पहले भी इस बीमारी के चलते मेडिकल कॉलेज में दो बच्चों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


पिछले वर्षों में जुलाई से लेकर नवंबर तक कहर बरपाती रही है। इस बार एक माह पहले ही बीमारी ने मासूमों की जिंदगी लीलनी शुरू कर दी है। तीन जून को इंसेफेलाइटिस से बस्ती और संतकबीरनगर के दो बच्चों की मौत के बाद पांच जून को महराजगंज के पनियरा निवासी साढ़े छह वर्षीय राज की मौत हो गई। राज की मौत के बाद पिता हनुमान का रोना देखकर अन्य तीमारदारों की आंखों में भी आंसू आ गए। लोग हनुमान को ढांढस बंधाने लगे। वहीं, एक बच्चे के स्वस्थ होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती आठ महीने के आर्यन को उसके पिता विनय घर ले गए। दो दिन के भीतर कोई नया मरीज भर्ती नहीं हुआ। एक मौत और एक के डिस्चार्ज होने के बाद अब वार्ड में 11 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें