उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्रवार को अपने पैतृक गांव चिल्लूपार क्षेत्र के मामखोर पहुंचे। वहां पहुंचे ही गांव के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव पहुंच कर उन्होंने सबसे पहले मंदिर में पूजा की उसके बाद गांव वालों से मिले।
अपने पैतृक गांव पहुंच कर रवि किशन ने कहा कि जो भी कुछ हूं अपने माता-पिता के आशीर्वाद और पत्नी के साथ के कारण हूं। सभी लोग अपने माता-पिता की सेवा करें और उनको सम्मान दें। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश का तेजी से विकास हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से देश के विकास में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर का विकास ही मेरी प्राथमिकता है।
उनके स्वागत के लिए महाराष्ट्र से चलकर आए राज्य मंत्री अमरजीत मिश्रा ने कहा कि लोग कहते थे कि रवि किशन जितने के बाद दिखाई नहीं देंगे , लेकिन आज वो अपने क्षेत्र में सबसे अधिक सक्रिय हैं। वो आज जन-जन तक पहुंच कर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और उनका निदान कर रहे हैं।