फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने तैयार की इलेक्ट्रिक लोको शेड बनाने की डिजाइन  

Fri, 26 Aug 2016 12:56 AM IST
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक लोको सेड की डिजाइन। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक लोको शेड बनाने के लिए रेलवे ने जमीन चिह्नित कर डिजाइन भी तैयार कर ली है। इसे कैंट और पिपराइच स्टेशन के बीच बनाया जाएगा। इलेक्ट्रिक लोको के मेंटेनेंस के लिए नौ लाइनें बनाई जाएंगी। रेलवे ने टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अगले महीने रेलमंत्री इसका शिलान्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन


छपरा से बाराबंकी तक रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद अब इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की तैयारी है। इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने के बाद इलेक्ट्रिक लोको के मेंटेनेंस की जरूरत होगी। रेल बजट में इसकी मंजूरी के साथ बजट भी आवंटित किया जा चुका है। प्लान के मुताबिक सीवान से बाराबंकी के बीच लोको का मेंटेनेंस गोरखपुर में बनने वाले इलेक्ट्रिक लोको शेड में होगा। इसकी क्षमता 100 लोको की होगी। रेल प्रशासन द्वारा रेलवे बोर्ड को भेजी गई प्रस्तावित डिजाइन के मुताबिक शेड की लंबाई 160 मीटर तथा चौड़ाई 550 मीटर होगी। शेड में लोको ले जाने के लिए नौ लाइनें बनाई जाएंगी। कैंट स्टेशन से ही इन लाइनों को जोड़ दिया जाएगा।

भविष्य में कैंट स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन बनाने की योजना है। ऐसे में यहां से लोको भेजने में भी दिक्कत नहीं आएगी। शेड बनाने की प्रस्तावित कुल लागत 89.35 करोड़ रुपये है। इसका निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि लोको शेड बनाने के लिए डिजाइन तैयार की जा चुकी है। टेंडर फाइनल होेते ही कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें