फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक नकल में देवरिया नंबर वन

Wed, 20 Jul 2016 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
लंबी कवायद के बाद गोरखपुर यूनिवर्सिटी से जुड़े सामूहिक नकल केदोषी कॉलेजों की सूची का पटाक्षेप हो गया है। सूची के मुताबिक सामूहिक नकल के मामले में गोरखपुर-बस्ती मंडल में देवरिया टॉप है। 44 दोषी कॉलेजों में 19 कॉलेज देवरिया जिले के हैं। यूनिवर्सिटी की जांच कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक इन कॉलेजों के 34 विषयों में सामूहिक नकल का दोष सिद्ध हुआ है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, एक कॉलेज के सर्वाधिक विषय में सामूहिक नकल के दोषी होने के मामले में भी देवरिया ही आगे है। जिले के बबुआ जी पीजी कॉलेज पिंडी में छह विषयों के एक-एक प्रश्नपत्र में सामूहिक नकल की पुष्टि हुई है। दूसरा स्थान संतकबीर नगर जिले का है, जहां के 10 कॉलेजों को दोषी माना गया है। इसके अलावा गोरखपुर के छह और बस्ती, महराजगंज व कुशीनगर के एक-एक कॉलेज पर सामूहिक नकल का आरोप सिद्ध हुआ है। सर्वाधिक विषयों में नकल पुष्टि के मामले में लगना देवी ताराकांत महाविद्यालय, रनिहवां देवरिया, चार विषय के साथ दूसरे नंबर पर है। अनुरागी देवी महाविद्यालय बहुआस कुशीनगर व विश्वनाथ राय काकंद महाविद्यालय खुखुंदू देवरिया में तीन-तीन विषय में सामूहिक नकल की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 10 कॉलेजों में दो-दो विषय और 30 कॉलेज में एक-एक विषय में सामूहिक नकल पाई गई।

सामूहिक नकल के लिए पुष्ट सभी विषयों में विद्यार्थियों के 30 फीसदी अंक काटे जाने की प्रक्रिया भी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुरू कर दी है। जल्द से जल्द अंकों की कटौती के बाद इन कॉलेजों के रुके रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर यूनिवर्सिटी की परीक्षा समिति ने सामूहिक नकल के आरोपी 134 कॉलेजों में से 44 को दोषी घोषित किया था और संबंधित विषय में 30 फीसदी अंक की कटौती का फैसला सुनाया था।  जिलेवार दोषी कॉलेज और विषय देवरिया
विज्ञापन
बबुआ जी पीजी कॉलेज, पिंडी- छह विषय लगना देवी ताराकांत महाविद्यालय, रनिहवां- चार विषय विश्वनाथ राय काकंद पीजी कॉलेज, खुखुन्दू- तीन विषय बुद्ध पीजी कॉलेज, दिस्तौली- दो विषय  आरएन महाविद्यालय, हरनौठा- दो विषय राजेश्वरी देवी रामसुभग सिंह महाविद्यालय, पथरदेवा- दो विषय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, कोटवा मिश्र - दो विषय डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, सतरांव- दो विषय सिद्दीकी अहमद पीजी कॉलेज, रतसिया कोठी- एक विषय शांति देवी मेमोरियल महिला पीजी कॉलेज, डिवाढार- एक विषय डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, करौंदी- एक विषय सर सैयद कॉलेज ऑफ कॉमर्स, सलेमपुर- एक विषय लालजी राय डिग्री कॉलेज, खोरीबारी- एक विषय बागेश्वरी शिक्षण संस्थान कॉलेज, मईल- एक विषय प्रभावती देवी महाविद्यालय, नवीन रोपन छपरा- एक विषय शहीद चंद्रशेखर सिंह सेवा संस्थान, बरडीहा परशुराम- एक विषय एसडी मेमोरियल महाविद्यालय, नौतन- एक विषय ऊं श्रीसाईं कृपा महाविद्यालय, कुंडौली लार- एक विषय एवाईटी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, घटैला चैती- एक विषय
संतकबीर नगर  बृजलाल ठकुराई महाविद्यालय, जंगल बेलहर- दो विषय शारदा देवी मेमोरियल डिग्री कॉलेज, मगहर- दो विषय शिवशंकर चतुर्वेदी पीजी कॉलेज, टुंगपार- एक विषय ताराचंद महाविद्यालय, घटनघटा- एक विषय श्रीमती शंकर देई महिला कॉलेज, घनघटा- एक विषय प्रभादेवी पीजी कॉलेज, खलीलाबाद - एक विषय मुन्ना पाल कैलाशी देवी पीजी कॉलेज, कोदवट- एक विषय देवी सिंह स्मारक महाविद्यालय, रजनौली- एक विषय बैजनाथ आदर्श महाविद्यालय, मुंडेरा राय- एक विषय  बाबा मोलन सिंह स्मारक महाविद्यालय, बैजनाथपुर - एक विषय
गोरखपुर एसके जीएन डिग्री कॉलेज, माड़ापार, कुसम्ही बाजार - दो विषय हरिद्वार भट्ट स्मारक महाविद्यालय, राजपुर, गगहां- दो विषय बौद्धिष्ठ एजूकेशनल इंस्टीट्यूट महिला महाविद्यालय, सहजनवां- एक विषय कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीजी कॉलेज, डुमरीखास- एक विषय केवला सुंदर पीजी कॉलेज, साथीपार- एक विषय श्रीमती द्रोपदी देवी त्रिपाठी पीजी कॉलेज, खजनी- एक विषय
बस्ती संतराम चौधरी महाविद्यालय, दसिया- दो विषय पीवी डिग्री कॉलेज, खैरा भानपुर- एक विषय जयमाता रानी श्रीमती धनसीरा कॉलेज, रुधौली- एक विषय
कुशीनगर अनुरागी देवी महाविद्यालय, परमन मठिया- एक विषय महंत श्यामदास महाविद्यालय, नेबुआ रायगंज- एक विषय रजली देवी महाविद्यालय, परमन मठिया - एक विषय
महराजगंज सोनपति महिला महाविद्यालय- एक विषय झिनकी देवी स्मारक महाविद्यालय, आनंदनगर- एक विषय डॉ. अंबेडकर स्मारक एवं श्रीमती राजकिशोरी देवी महिला महाविद्यालय, मिठौरा- एक विषय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें