रेलवे जीएम आफिस के सामने एसबीआई बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने के लिए कतार मे खड़े लोग।
- फोटो : Rajesh Kumar
आरबीआई से मिली भारी भरकम करेंसी का असर दिखने लगा है। मंगलवार को सभी बैंकों से लोगों को भुगतान किए गए, वहीं एटीएम से भी बड़ी राहत मिली। करीब 100 से ज्यादे एटीएम से रकम निकलने से कतारें छोटी होती गई।
कई दिनों से रकम के लिए परेशान लोग मंगलवार की सुबह बैंकों के खुलने के पहले ही पहुंच गए। पीएनबी तारामंडल शाखा, एसबीआई रेलवे शाखा, तारामंडल एचडीएफसी बैंक की शाखा पर दोपहर तक कतारें छोटी हो गईं। सप्ताह भर से जिन एटीएम के शटर गिरे रहे वहां भी लोगों को रकम मिली। बैंक अधिकारियों का कहना है कि करेंसी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, बैंक से अधिकतम राशि का भुगतान किया जा रहा है। जल्द ही सारे एटीएम से रकम निकलने लगेगी।
पूर्वांचल बैंक ने 200 करोड़ मांगे
पूर्वांचल बैंक में अभी करेंसी की किल्लत बनी हुई है। बैंक अधिकारियों ने आरबीआई से करीब 200 करोड़ रुपये मांगे हैं। अभी तक इस बैंक को 110 करोड़ रुपये मिले हैं।
एसआईपीएल के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया
किरोड़ीमल के हाता के पास एटीएम में नोट भरने वाली फर्म एसआईपीएल के कर्मचारियों ने करीब एक घंटे तक काम बंद रखा। कर्मचारियों ने काम के दबाव के साथ ही कई मांगों के संदर्भ में प्रदर्शन किया। हालांकि अधिकारियों के समझाने के बाद सभी काम पर वापस आ गए।