नजीबाबाद तक चलेगी देहरादून एक्सप्रेस
गोरखपुर। देहरादून एक्सप्रेस छह फरवरी तक नजीबाबाद से संचालित होगी। सोमवार को मुजफ्फरपुर से चली देहरादून एक्सप्रेस नजीबाबाद तक ही जाएगी। उत्तर रेलवे के हरिद्वार-देहरादून रेल खंड के देहरादून यार्ड में रिमाडलिंग कार्य के लिये 90 दिनाें का यातायात ब्लॉक लिया गया है। एनईआर के सीपीआरओ ने बताया कि गोरखपुर से 13 नवंबर से 5 फरवरी तक चलने वाली 15005 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस नजीबाबाद में टर्मिनेट होगी। मुजफ्फरपुर से 12 नवंबर से 6 फरवरी तक चलने वाली 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस नजीबाबाद में टर्मिनेट होगी। देहरादून से 13 नवंबर से 6 फरवरी तक चलने वाली 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस नजीबाबाद से तथा देहरादून से 16 नवंबर से 01 फरवरी तक चलने वाली 15002 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस नजीबाबाद से चलाई जाएगी।